तारानगर: तारानगर सहित जिले के 227 हाई रिस्क गांवों में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाए जाएंगे, निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 227 हाई रिस्क गांवों में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजगढ़ में 30, तारानगर में 26 रतनगढ़ में 30 हाई रिस्क गांवों में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाए जाएंगे।