डग: डग में खेत में से डीपी उतारने के दौरान लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा, जिला चिकित्सालय में उपचार जारी
Dug, Jhalawar | Jan 15, 2024 डग कस्बे में खेत में विद्युत डीपी उतारने के दौरान लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा, जिला चिकित्सालय में घायल का उपचार जारी। परिजनो ने बताया कि डग निवासी विक्रम पुत्र रतनलाल खेत मे बिजली की डीपी उतर रहा था इसी दौरान करंट की चपेट मे आने से वह गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर गया जिसे परिजन चिकित्सालय लेकर गए जहां युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहां घायल का उपचार जारी है।