गारू: पर्यटन स्थल सुग्गा फॉल घूमने आए चार पर्यटकों में से एक की मौत रविवार की दोपहर 3:00 बजे फॉल में डूब जाने से हो गई।
Garu, Latehar | Jul 5, 2026 जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर 3:00 गढ़वा जिले से पर्यटन स्थल सुग्गा फॉल घूमने आए चार पर्यटकों में से एक आयुष तिवारी (35)अचानक चट्टान पर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाकर फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई, वही आयुष की जान बचाने में एक अन्य पर्यटक फॉल में कूदने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर शव कब्जा कर बारेसार थाना पुलिस मामले जांच कर रही है।