बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर में बंद घर को एक बार फिर चोरों ने पुनः निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और 210000 रुपए नगद चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलते ही बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, थाना एएसआई प्रमोद कुमार सदल बल के मौके पर पहुंचकर मामले का जायजा लिए हैं।