रायसेन। जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत ग्राम कयामपुर में इन दिनों टाइगर की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। गांव के घरों के पीछे स्थित पहाड़ी पर टाइगर देखे जाने का वीडियो भी ग्रामीणों ने बनाया है, जिसमें वह चट्टान पर बैठा नजर आ रहा है।