जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (DCWPC) की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में परवरिश योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र बच्चों की पहचान, दत्तक ग्रहण, बाल श्रम उन्मूलन, आयु सत्यापन एवं सामाजिक जाँच प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ माइक्रो प्लानिंग, समयबद्ध कार्ययोजना एवं संयुक्त अभियान चलाकर प्रत्येक जरूरतमंद बच्चे तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Khagaria, Bihar | Jul 14, 2026