इगलास क्षेत्र के वेसवां स्थित मंगलायतन विश्वविद्यालय में इन दिनों 'उत्सव दक्ष' की धूम मची हुई है। चार दिवसीय इस भव्य सांस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार की शाम बेहद यादगार रही। मौका था 'स्टार नाइट' का, जहाँ सुरों और ताल की ऐसी महफिल सजी कि पूरा कैंपस गूंज उठा। इस शाम के मुख्य आकर्षण रहे मशहूर हरियाणवी गायक और कलाकार अजय हुड्डा।