हसनगंज: उन्नाव थाना सोहरामऊ क्षेत्र के अंतर्गत नोखेलाल खेड़ा गांव में आम के बाग में युवक का शव फांसी के फंदे में लटका मिला
उन्नाव जनपद के थाना सोहरामऊ क्षेत्र के अंतर्गत नोखेलाल खेड़ा गांव में आम के बाग में आज रविवार को सुबह तकरीबन 8:15 बजे एक युवक लवकुश पुत्र सोहनलाल लोधी उम्र करीब 25 वर्ष का फांसी के फंदे से शव लटका मिला है घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मृतक युवक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव मोर्चरी शव को भेज दिया