कौंच: कोंच कोतवाली पुलिस ने पेट्रोल पंप की डीलरशिप दिलाने के नाम पर ₹39 लाख की ठगी करने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Konch, Jalaun | Jun 24, 2026 बुधवार सुबह 10 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदारी निवासी किसान शैलेन्द्र कुमार गौतम से हिंदुस्तान पेट्रोलियम की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 39 लाख रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपित शिवकुमार रविदास निवासी नालंदा (बिहार) को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।