भगवानपुर: जोकिया रसलपुर में गेहूं कटनी के दौरान गोलीबारी में घायल व्यक्ति की मौत, गांव में कोहराम
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर जोकिया बहियार में बीते छः अप्रैल को हुई गोलीबारी में घायल रसलपुर गांव निवासी करीब 78 वर्षीय उपेंद्र चौधरी की मौत इलाज के दौरान पटना के अस्पताल में हो जाने के उपरांत मृतक का शव शुक्रवार को शाम करीब छः बजे रसलपुर गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया. शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। और परिजनों में कोहराम मच गया।