गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी गेट पर दुकानदार पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, एसपी ने कहा- आरोपी गिरफ्तार, कट्टा सप्लायर भी आरोपी
गुना कैंट थाना के नानाखेड़ी मंडी गेट पर दुकानदार संजीव जैन पर विवाद में 9 अप्रैल दोपहर को फायरिंग हो गई। दो फायर के बाद तीसरी गोली अटक गई। मुश्किल से दुकानदार ने खुद को बचाया। लोगों की मदद से फायर करने वाले छोटू बैरागी नाम के युवक को पकड़ा गया, पुलिस थाने ले गई। एसपी ने कहा, युवक को गिरफ्तार कर कट्टा सप्लायर को भी आरोपी बनाया है नेटवर्क की पूछताछ जारी है।