रक्षाबंधन पर देवरिया पुलिस अलर्ट, एसपी ने किया पैदल गश्त
देवरिया। रक्षाबंधन पर्व को लेकर देवरिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान व्यापारियों और आम लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
महिला सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय रखने और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग के साथ यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की है।
Deoria, Deoria | Aug 28, 2026