नामकुम: नामकुम में ESIC अस्पताल के OPD सेवा का रांची सांसद संजय सेठ ने किया उद्घाटन
Namkum, Ranchi | Oct 22, 2025 नामकुम में स्थित ESIC अस्पताल के OPD सेवा का बुधवार दोपहर करीब तीन बजे रांची सांसद संजय सेठ ने उद्घाटन किया। इस मौके पर रांची सांसद संजय सेठ ने रांची की जनता को दिए गए इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं नियोजन मंत्री मनसुख मंडाविया का आभार प्रकट किया।