नामकुम: मोरहाबादी के फुटबॉल मैदान में साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय खिलाड़ी पहुंचे रांची
Namkum, Ranchi | Oct 21, 2025 मोरहाबादी स्थित फुटबॉल मैदान में होने वाले साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप को लेकर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे भारतीय खिलाड़ी रांची पहुंचे। इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों का ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्घाटन 24 अक्टूबर को सीएम हेमंत सोरेन करेंगे।