नामकुम: नामकुम के विभिन्न इलाकों में धूमधाम से मनाई जा रही दीपावली, घरों को रोशनी और दीयों से सजाया गया
Namkum, Ranchi | Oct 20, 2025 नामकुम के विभिन्न इलाकों में सोमवार शाम करीब सात बजे धूमधाम से दीपावली मनाई जा रही है। घरों को रोशनी और दीयों से सजाया गया है। इस मौके पर हर ओर उत्साह का माहौल है। दीपावली के मौके पर लोग पटाखे, फुलझड़ी जलाकर लोग खुशी मना रहे हैं। दीपावली के अवसर पर, बच्चों ने घरौंदे बनाए और युवतियों ने अपने घरों के सामने रंगोली सजाई है।