संडीला: 28 से 30 मई तक तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, आम उत्पादक चिंतित
Sandila, Hardoi | May 25, 2026 प्रशासन की ओर से 28 से 30 मई तक तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 मई को 50-70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, साथ ही आकाशीय बिजली और वर्षा की संभावना भी है।