चांपा: चांपा पुलिस ने घोघरानाला से देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 28 पाव देशी शराब जब्त
जांजगीर की चांपा पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी रतन चंद्रा को घोघरानाला से गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 28 पाव देशी शराब को जब्त किया है.पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रतन चंद्रा, देशी शराब की अवैध बिक्री कर रहा है.