चूरू: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने चूरू में बिन मां-बाप की बेटी का भरा भात, दिया आर्थिक सहयोग
Churu, Churu | Nov 15, 2024 वाल्मिकी बस्ती में रहने वाली बिन मां बाप की बेटी दीपा की शादी में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने भात भरने की परम्परा के तहत आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। मेहतर समाज एकता अधिकार मंच चूरू के संयोजक राकेश पवार ने बताया कि वाल्मीकि बस्ती की दीपा के मां बाप की मृत्यु होने के कारण वह बचपन से अपने ताऊजी के पास रही थी।