केसठ: रामपुर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में एक दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का किया गया आयोजन
Kesath, Buxar | Mar 29, 2024 रामपुर स्थित ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में एकदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ, जिसका नेतृत्व अखिलेश पांडे व अत्री पांडे ने किया। श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक श्री त्रिदण्डी स्वामी जी महाराज के शिष्य आचार्य पंडित गोविंद शास्त्री ने भक्त, भक्ति एवं भगवान के प्रसंग पर विचार रखा। उन्होंने कहा भक्ति के बिना भक्त का जीवन सार्थक नहीं होता है।