भगवानपुर: 13 वर्षीय किशोर भगवानपुर गांव से तीन दिनों से लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल; खोजबीन जारी।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी राज कुमार तांती के 13 वर्षीय पुत्र अमन कुमार पिछले तीन दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। लगातार तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बेटे के अचानक लापता हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम जैसा माहौल बना हुआ है।