लुणी: लूणी पुलिस ने ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार।
Luni, Jodhpur | Mar 22, 2024 लूणी पुलिस ने निवेशकों के साथ ठगी करने वाले आरोपी को वृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है।प्रार्थी दिनेश ने 23 जुलाई 2022 को रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि, एफ एक्स एरेना कंपनी द्वारा तीन गुना रिटर्न का भरोसा कर ठगी की गई।कंपनी का कार्यालय लंदन में तथा शाखा दुबई में होना बताया गया।जिसके चलते परिवादी व परिचितो ने मिलकर 55 लाख रु निवेश किया था।