लुणी: झंवर थाना में 14 साल से बैरक में बंद 'लाल सोना' यानी लाल चंदन की लकड़ी।
Luni, Jodhpur | Mar 21, 2024 लूणी क्षेत्र के झंवर पुलिस थाना में करीब 14 वर्षो से लाल सोना (चंदन की लकड़ी)पड़ी हैं।बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार झंवर के तत्कालीन थानाधिकारी ने 2010 में बोरानाडा के फर्नीचर गोदाम में दबिश देकर 11,390kg लाल चंदन की लकड़ी जब्त की थी जो प्रतिबंधित हैं जिसकी कीमत करोड़ों में हैं तब से पुलिस की रक्षा में थाने में पड़ी हैं मामला न्यायालय में विचाराधीन है।