कस्बा: जलालगढ़ में पैक्स चुनाव को लेकर दो पंचायतों में चुनावी सरगर्मी तेज, 10 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
Kasba, Purnia | Apr 8, 2026 जलालगढ़ प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गरमा गया है। नामांकन प्रक्रिया के बीच एकम्वा और निजगेहूवा पंचायत से कुल 10 उम्मीदवारों ने अब तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है, जिससे चुनावी प्रतिस्पर्धा रोचक होती जा रही है।