पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को राजेन्द्र नगर स्थित सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क पहुंचे, जहां पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं पद्मभूषण स्व० सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुये। मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्व० सुशील कुमार मोदी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।