चाइल्ड वेलफेयर कमेटी मंडी को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष सहित सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई
मंडी : चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) मंडी के लिए नए अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों के बाद सामाजिक, कानूनी एवं विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
कमेटी के अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता अलकनंदा हांडा, जो जिला न्यायालय मंडी में विधि व्यवसाय से जुड़ी हैं, को नियुक्त किया गया है। बाल संरक्षण और बाल अधिकारों से जुड़े मामलों में उनके अनुभव का लाभ समिति के कार्यों में मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं, सदस्य के रूप में अधिवक्ता प्रेम राणा, अधिवक्ता विजय कंवर, अधिवक्ता मनवीर पठानिया (जिला न्यायालय मंडी) तथा सी.एल. अवस्थी (सुंदरनगर न्यायालय) को नियुक्त किया गया है। सभी नव-नियुक्त सदस्यों को भी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं �