सदर: कैंट पुलिस ने बहला-फुसलाकर गहने हड़पने वाले 2 आरोपियों को नकदी व जेवर के साथ किया गिरफ्तार
वाराणसी के थाना कैंट पुलिस ने बहला-फुसलाकर घर से गहने चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये नगद, दो कान की बाली, चार पायल और छह बिछिया बरामद की हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमन सेठ (22) और प्रिन्स सेठ (20) निवासी कुम्हारपुरा फुलवरिया, थाना कैंट के रूप में हुई है।