सासनी: तहसील सासनी क्षेत्र में आपसी लड़ाई-झगड़ा करने वाले 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया
Sasni, Hathras | Apr 26, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के अलग अलग स्थान पर आपसी लड़ाई करने वाले 3 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गांव खिटोली में नाली के विवाद को लेकर आपसी लड़ाई-झगड़ा करने 2 अभियुक्त एवं गांव सांदलपुर में आने जाने वाले लोगों से आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया है।