बरेली: थाना बारादरी क्षेत्र की जोगी नवादा में हुई फायरिंग मामले में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
थाना बारादरी क्षेत्र की जोगी नवादा में हुई फायरिंग मामले में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। पुलिस ने कल देर रात आरोपी लालू पटेल उर्फ शिवराज को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। एसपी सिटी ने आज रविवार समय करीब 11:00 बजे जानकारी देते हुए बताया आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।