बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सरेराह छेड़खानी करने वाले मनचले की युवती और स्थानीय लोगों ने जमकर की पिटाई
भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सरेराह युवती से छेड़खानी करना एक मनचले को काफी महंगा पड़ गया। इसके बाद युवती के शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए। जिसके स्थानीय लोगों ने मनचले की पिटाई कर दी और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है ।पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है ।जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।