बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मणिनाथ में दबंगों ने बीच सड़क पर की मारपीट, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मणिनाथ में बीच सड़क पर दबंगों द्वारा मारपीट की जा रही है। मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस मामले में कार्यवाही की बात कह रही है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।