बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के सैलानी में दबंगों ने पैसों के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से किया हमला
बारादरी थाना क्षेत्र के सैलानी में पैसों के लेनदेन में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।जिसको इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।