सिकंदराराऊ: शीतलवाड़ा की महिला ने ई-रिक्शा चालक पर जेवरात चोरी का लगाया आरोप, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी और तलाश में जुटी
शीतलवाडा की महिला का ई रिक्शा चालक पर आरोप है की उसने ई रिक्शा खराब होने का बहाना बनाकर उसे उतार दिया। जब वह घर पहुंची तो बैंग में से सोने के जेवरात गायब थे। महिला ने सिकंदरा राऊ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद इलाका पुलिस के द्वारा पंत चौराहा और उसके आसपास लगे सीसीटीवी खगाल कर ई रिक्शा चालक की तलाश कर रही है।