बहेड़ी: नगर के एक मोहल्ले में नाबालिग से छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ने का आरोप, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी नगर के एक मोहल्ले निवासी एक महिला के मुताबिक बीते रोज़ बहेड़ी के मोहल्ला जाजूनगर निवासी आरोपी युवक विशाल उर्फ गुड्डू पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने उसकी 15 वर्षीय नाबालिग भतीजी को रास्ते में रोका छेड़छाड़ कर परेशान किया इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक दीवार कूद कर उसके घर में घुस आया और उसकी नाबालिग भतीजी के साथ छेड़छाड़ की।