खंडवा नगर: खंडवा: अतिक्रमण रोकने पहुंचे चौकीदार से मारपीट करने वाली महिला जेसीबी के सामने लेटी, बाल-बाल बची जान
खंडवा जिले के गुड़ी वन परिक्षेत्र में जंगल की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। सोमवार को भिलाईखेड़ा बीट के आमाखुजरी टांडा में अतिक्रमणकारियों ने जंगल की जमीन पर हल चलाकर खेती की तैयारी शुरू कर दी थी। इस दौरान वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की तो आरोपियों ने एकजुट होकर हंगामा शुरू कर दिया