कटनी नगर: टोस्ट में पशु चर्बी मिलाने का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई
सामाजिक कार्यकर्ता विदेश्वरी पटेल ने आरोप लगाया है कि जबलपुर से सप्लाई होने वाले खाद्य पदार्थ टोस्ट में प्रतिबंधित सेक्रीन और पशु चर्बी मिलाई जाती है। इस संबंध उनके द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी और खाद्य आयुक्त को शिकायत सौपी है। और लोगो के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।