बहराइच: घंटाघर इलाके में सर्राफा व्यवसाय पर दबंगों ने लोहे के रॉड से किया हमला, मामला दर्ज
शहर के घंटाघर सोनार मंडी में एक सर्राफा व्यवसायी ने दुकान के सामने पानी फेंक दिया। इससे नाराज दबंगो ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे सर्राफा व्यवसायी लहूलुहान हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।