बहराइच: आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण में बहराइच पुलिस को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान
बहराइच पुलिस को आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। बहराइच मीडिया सेल प्रभारी ने जानकारी देते हुए बुधवार शाम करीब 5:15 बजे बताया कि आइजीआरएस पोर्टल पर दर्ज आम जनता से जुड़ी जन शिकायतों से संबंधित कुल प्राप्त 3351 शिकायतों को शासन मंशा के अनुरूप समय सीमा में निस्तारित किया गया है।