बहराइच: दुनक्का के पास पैदल जा रहे अज्ञात व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत दोनक्का के पास पैदल जा रहे अज्ञात व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, इस हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। कोतवाली देहात पुलिस में गुरुवार को बताया कि पहचान कराई जा रही है। अभी तक पहचान नहीं हो पाई।