बहराइच: सरस्वती नगर नई बस्ती में पैदल जा रही महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी ठोकर, हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल
सरस्वती नगर नई बस्ती थाना रुपईडीहा क्षेत्र में एक महिला उसे वक्त हादसे की शिकार हो गई जब वह दवा लेने के लिए गई हुई थी और दवा लेने के बाद घर वापस जा रही थी। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे जानकारी देते हुए घायल महिला कैलाशा ने बताया वह सरस्वती नगर नई बस्ती की रहने वाली है और दवा लेने गई थी वापस लौटते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी।