Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
image
image
image
image
image

प्रकृति के खूबसूरत नज़ारों के बीच... #GreenGwalior

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 9, 2026

MORE NEWS

मेहराब साहब की तलैया में डूबने से मृत युवक के परिजनों को मंत्री श्री कुशवाह ने 4 लाख रुपए की सहायता उपलब्ध कराई 

शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दुर्घटना स्थल का जायजा लेकर 
सुरक्षा इंतजाम करने के दिए निर्देश

लक्ष्मीगंज स्थित मेहराब साहब की तलैया में युवक के डूबने की दु:खद घटना पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक पंकज सूर्यवंशी के शोकाकुल परिजनों से मिलकर उनकी पीड़ा साझा की और उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की गई।
 मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार स्वयं को अकेला न समझे। सरकार उनके साथ है और परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
 मंत्री श्री कुशवाह ने मेहराब साहब की तलैया स्थित दुर्घटना स्थल का भी जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तलैया पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने दुर्घटना की संभावना वाले स्थानों पर आवश्यक सावधानियां और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
 इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय तथा अपर आयुक्त श्री मुनीष सिकरवार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#gwalior
#ReliefFund
#PublicSafety
PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh

मेहराब साहब की तलैया में डूबने से मृत युवक के परिजनों को मंत्री श्री कुशवाह ने 4 लाख रुपए की सहायता उपलब्ध कराई शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दुर्घटना स्थल का जायजा लेकर सुरक्षा इंतजाम करने के दिए निर्देश लक्ष्मीगंज स्थित मेहराब साहब की तलैया में युवक के डूबने की दु:खद घटना पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक पंकज सूर्यवंशी के शोकाकुल परिजनों से मिलकर उनकी पीड़ा साझा की और उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की गई। मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार स्वयं को अकेला न समझे। सरकार उनके साथ है और परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री श्री कुशवाह ने मेहराब साहब की तलैया स्थित दुर्घटना स्थल का भी जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तलैया पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने दुर्घटना की संभावना वाले स्थानों पर आवश्यक सावधानियां और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय तथा अपर आयुक्त श्री मुनीष सिकरवार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। #gwalior #ReliefFund #PublicSafety PRO Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 9, 2026

#मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक भर्ती-2025 में D.El.Ed अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। 8 अगस्त को भोपाल के DPI परिसर में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर मांग की कि आवेदन के समय एप्लीकेशन फॉर्म के क्लॉज 49 में दी गई शर्त के अनुसार उन्हें नियुक्ति का अवसर दिया जाए।

अभ्यर्थियों का कहना है कि क्लॉज 49 में अंतिम वर्ष में पढ़ रहे अभ्यर्थियों को #परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई थी और दस्तावेज सत्यापन तक अंकसूची/उपाधि उपलब्ध होना अनिवार्य बताया गया था। वहीं, लोक शिक्षण संचालनालय के कमिश्नर अभिषेक सिंह के स्पष्टीकरण में रूल बुक की कंडिका 12.7 का हवाला देते हुए कहा गया है कि आवेदन की अंतिम तिथि तक निर्धारित शैक्षणिक/व्यावसायिक योग्यता होना जरूरी है।

यही क्लॉज 49 बनाम कंडिका 12.7 इस पूरे विवाद का केंद्र है। अभ्यर्थियों की मांग है कि जिस नियम को देखकर उन्होंने परीक्षा में भाग लिया, उसी के आधार पर उनकी पात्रता और नियुक्ति तय की जाए। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक क्लॉज 49 के पालन को लेकर स्पष्ट सर्कुलर जारी नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

अब सवाल यही है—आवेदन के समय बताए गए नियम और नियुक्ति के समय लागू की जा रही पात्रता शर्त में सामंजस्य कैसे बनेगा?

#breakingnewswala #MPNews #BNWTV

#मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक भर्ती-2025 में D.El.Ed अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। 8 अगस्त को भोपाल के DPI परिसर में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर मांग की कि आवेदन के समय एप्लीकेशन फॉर्म के क्लॉज 49 में दी गई शर्त के अनुसार उन्हें नियुक्ति का अवसर दिया जाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि क्लॉज 49 में अंतिम वर्ष में पढ़ रहे अभ्यर्थियों को #परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई थी और दस्तावेज सत्यापन तक अंकसूची/उपाधि उपलब्ध होना अनिवार्य बताया गया था। वहीं, लोक शिक्षण संचालनालय के कमिश्नर अभिषेक सिंह के स्पष्टीकरण में रूल बुक की कंडिका 12.7 का हवाला देते हुए कहा गया है कि आवेदन की अंतिम तिथि तक निर्धारित शैक्षणिक/व्यावसायिक योग्यता होना जरूरी है। यही क्लॉज 49 बनाम कंडिका 12.7 इस पूरे विवाद का केंद्र है। अभ्यर्थियों की मांग है कि जिस नियम को देखकर उन्होंने परीक्षा में भाग लिया, उसी के आधार पर उनकी पात्रता और नियुक्ति तय की जाए। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक क्लॉज 49 के पालन को लेकर स्पष्ट सर्कुलर जारी नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। अब सवाल यही है—आवेदन के समय बताए गए नियम और नियुक्ति के समय लागू की जा रही पात्रता शर्त में सामंजस्य कैसे बनेगा? #breakingnewswala #MPNews #BNWTV

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 9, 2026

सरकारी स्कूल में पढ़ाई के लिए 4500 रुपये में रखी गई निजी शिक्षिका! निरीक्षण में सामने आया हैरान करने वाला मामला

कैलारस (मुरैना)। कैलारस ब्लॉक के शासकीय स्कूलों में जिला शिक्षा अधिकारी बीएस इंदौलिया के औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया। निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पुरा में स्कूल संचालन को लेकर गंभीर अनियमितता पाए जाने का दावा किया गया।

बताया गया कि स्कूल के हेडमास्टर अमरलाल रावत के संबंध में शिकायत सामने आई कि वे नियमित रूप से स्कूल में उपस्थित नहीं रहते और अपनी जगह बच्चों को पढ़ाने के लिए एक युवती को निजी तौर पर रखा गया है। आरोप है कि उक्त युवती को बच्चों को पढ़ाने के एवज में हर माह 4500 रुपये दिए जाते हैं।

निरीक्षण के दौरान यह स्थिति सामने आने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया। बताया जा रहा है कि संबंधित शिक्षक के खिलाफ प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्टर मुरैना को कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में कैलारस ब्लॉक के अन्य स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं की संख्या कम पाए जाने की बात सामने आई है।

बड़ा सवाल

सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी नियुक्त शिक्षकों की है। ऐसे में यदि शिक्षक स्वयं स्कूल से अनुपस्थित रहकर किसी निजी व्यक्ति से बच्चों को पढ़वा रहे हैं, तो यह शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

सरकारी स्कूल में पढ़ाई के लिए 4500 रुपये में रखी गई निजी शिक्षिका! निरीक्षण में सामने आया हैरान करने वाला मामला कैलारस (मुरैना)। कैलारस ब्लॉक के शासकीय स्कूलों में जिला शिक्षा अधिकारी बीएस इंदौलिया के औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया। निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पुरा में स्कूल संचालन को लेकर गंभीर अनियमितता पाए जाने का दावा किया गया। बताया गया कि स्कूल के हेडमास्टर अमरलाल रावत के संबंध में शिकायत सामने आई कि वे नियमित रूप से स्कूल में उपस्थित नहीं रहते और अपनी जगह बच्चों को पढ़ाने के लिए एक युवती को निजी तौर पर रखा गया है। आरोप है कि उक्त युवती को बच्चों को पढ़ाने के एवज में हर माह 4500 रुपये दिए जाते हैं। निरीक्षण के दौरान यह स्थिति सामने आने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया। बताया जा रहा है कि संबंधित शिक्षक के खिलाफ प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्टर मुरैना को कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में कैलारस ब्लॉक के अन्य स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं की संख्या कम पाए जाने की बात सामने आई है। बड़ा सवाल सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी नियुक्त शिक्षकों की है। ऐसे में यदि शिक्षक स्वयं स्कूल से अनुपस्थित रहकर किसी निजी व्यक्ति से बच्चों को पढ़वा रहे हैं, तो यह शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 9, 2026

प्रकृति के खूबसूरत नज़ारों के बीच... #GreenGwalior - Gwalior Gird News