मखदुमपुर: नौगढ़ महादलित टोला में मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने दो लाभार्थियों को सौंपे आपदा राहत चेक
बुधवार के दिन 3 बजे पुनहदा पंचायत के नौगढ़ महादलित टोला में बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने आपदा राहत कोष के तहत कोसमी देवी और सियामनी देवी को चार-चार लाख रुपये के सहायता चेक प्रदान किए। दोनों के परिजनों की डेढ़-दो वर्ष पूर्व पानी में डूबने से मृत्यु हुई थी।