गंगरार: गंगरार में दो माह बाद भी आमजन धूल खाने को मजबूर
उपखंड मुख्यालय पर अटल प्रगति पथ का निर्माण दो माह से अधूरा पड़ा है। मेजर नटवर सिंह शक्तिावत लेवा ग्राउंड के पास से स्टेशन स्थित अंबेडकर सर्किल होते हुए हाईवे चौराहे तक 2 किमी सड़क को तोड़कर सीसी रोड बननी थी, लेकिन विद्युत पोल शिफ्ट न होने से काम अटका है। टूटी सड़क और उड़ती धूल से दोपहिया चालकों को भारी परेशानी हो रही है।