जबलपुर: मानेगांव नानक नगर में मकान निर्माण के दौरान मजदूरों से मारपीट, वीडियो सामने आया, मामला दर्ज
मानेगांव नानक नगर में ज्योति कपूर के द्वारा मकान का निर्माण मजदूरों के द्वारा करवाया जा रहा था।इस दौरान आपराधिक प्रवत्ति का देव प्रकाश दुबे गुरुवार की सुबह 11 बजे के करीब मौके पर पहुँचा और मकान निर्माण को लेकर गाली गलौच करते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर मजदूरों से जमकर मारपीट की गई।जिसका वीडियो सामने आया हैं।वही ज्योति कपूर और मजदूरों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।