संदेश: कारीसाथ अंडरपास में जलजमाव से निजात दिलाने की मांग, विधायक राधा चरण साह ने समाधान हेतु रेल मंत्री को लिखा पत्र
संदेश विधानसभा क्षेत्र के विधायक राधा चरण साह उर्फ सेठ जी ने कारीसाथ रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर नवादा बेन गांव के सामने स्थित रेलवे अंडरपास में वर्षों से बनी जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर भारत सरकार के रेल मंत्री को पत्र लिखा है।विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि आरा-पीडीडीयू रेलखंड पर स्थित उक्त अंडरपास में सालों भर जलजमाव की स्थिति