बिंदकी: रानीपुर गांव में जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ किसान की मौत, परिजनों में मचा हड़कंप, रो-रोकर बेहाल
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र की रानीपुर गांव में किसान लल्लू चौहान उम्र लगभग 50 वर्ष ने अज्ञात कारण से शनिवार की दोपहर 12 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। किसान की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहा पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की बात परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे। शोक का माहौल छाया रहा।