चैनपुर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को सुबह 10:बजे एसडीओ सुलोचना मीणा की अध्यक्षता में प्रखंड प्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ। प्रमुख पद पर मझिगावां पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रही प्रभादेवी ने अपनी दावेदारी पेश की। निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसडीओ सुलोचना मीणा के द्वारा प्रभादेवी को निर्विरोध चैनपुर प्रखंड प्रमुख घोषित किया गया।