जमुई: ढाब काश्मीर के पास तेज रफ्तार बाइक बिजली पोल से टकराई, एक किशोर की मौत, दो घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jul 13, 2026 ढाब काश्मीर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक किशोर के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डीएम के आदेश के बाद रविवार की देर रात 10 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।