मंदसौर: मंदसौर कॉलेज: प्राचार्य पर मारपीट का आरोप, कर्मचारी ने वाईडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई
मंदसौर के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. जे.एस. दुबे पर कार्यालय सहायक परेश बारवाल ने मारपीट व अभद्रता के आरोप लगाए,शिकायत में कहा गया कि 8 मई को भौतिकी कक्ष में थप्पड़ मारा गया, जिससे कान में दर्द हुआ। कर्मचारी ने वाईडी नगर थाना में आवेदन दिया, पुलिस जांच कर रही है,