बालोद: भीषण गर्मी में राहत, बालोद बस स्टैंड पर शुरू हुआ नि:शुल्क प्याऊ घर
Balod, Balod | Apr 27, 2026 भीषण गर्मी के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए नईदुनिया द्वारा शहर के नए बस स्टैंड स्थित जिला कार्यालय में नि:शुल्क प्याऊ घर की शुरुआत की गई। इसका शुभारंभ डीएफओ अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी और अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने किया। इस पहल से रोजाना यात्रियों और राहगीरों को ठंडा व स्वच्छ पेयजल मिलेगा।