टिब्बी: टिब्बी में ADJ कोर्ट की मांग, बार संघ ने संरक्षक न्यायाधिपति को सौंपा ज्ञापन
बार संघ टिब्बी ने राजस्थान उच्च न्यायालय की माननीय संरक्षक न्यायाधिपति श्रीमती शुभा मेहता को ज्ञापन सौंप टिब्बी उपखण्ड में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) न्यायालय सृजित करने की मांग की है। बार संघ का तर्क है कि टिब्बी से जिला मुख्यालय की दूरी 30 किलोमीटर होने के कारण 45 गाँवों के पक्षकारों को समय और धन की भारी क्षति होती है।